
भीलवाड़ा. जिले में लम्पी वायरस ने शुक्रवार काे 66 गोवंश की माैत हा़े गई। अब तक मृतक पशु संख्या 1974 हा़े गई है। संक्रमितों की संख्या 24,634 पहुंच गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. दुर्गालाल का कहना है कि लम्पी धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है। अब तक 15430 गाय रिकवर हा़े गई। गोशालाओं में भी संक्रमण कम हो रहा है।
जिले में पिछले तीन दिन से 100-100 गोवंश प्रतिदिन दम तोड़ रहे है। पशुपालन विभाग के अनुसार 7.6 लाख गोवंश में से 30314 का टीकाकरण हो चुका है। अभी लाखों गोवंश को टीका लगना बाकी है।
आयुर्वेद विभाग बना रहा औषधि पाउच
करीब एक हजार गायों की मौत के बाद अब आयुर्वेद विभाग चेता है। गायों को बचाने के लिए औषधियुक्त पाउच बना रहा है। पशुपालक गुड़, तुलसी और नीम मिलाकर इसके लड्डू बना रहे है। विभाग का कहना है कि लड्डू कोई भी बना सकता है। इसमें काली मिर्च 1 ग्राम, सेंधा नमक 15 ग्राम, धनिया 10 ग्राम, हल्दी 10 ग्राम, आंवला 12 ग्राम, गिलोय 8 ग्राम, नीम पत्ती 20 और तुलसी 14 ग्राम सभी सामग्री पाउडर सेफ में रखें। इन्हें 25 ग्राम गुड़ में मिलाकर लड्डू बना लें। यह एक खुराक है। बीमार गोवंश को दिन में दो बार खिलाएं। ऐसा 3 से 5 दिन तक करें।
————–
भीलवाड़ा में लम्पी की स्थिति
705423 जिले में पशुधन
1234 गांवों में संक्रमित गोवंश
24634 गोवंश लंपी संक्रमित
15430 गोवंश स्वस्थ्य हुए
1974 गोवंश की मौत
30314 गोवंश के वैक्सीन लगी
30623 गोवंश को किया आईसोलेट
———–
जिले में गोवंश के मौत की स्थिति
नोडल मौत
हमीरगढ़ 5
बिजौलियां 14
बनेड़ा 52
कोटड़ी 58
भीलवाड़ा 79
शाहपुरा 87
रायपुर 88
फूलियाकलां 110
करेड़ा 118
मांडल 135
मांडलगढ़ 142
जहाजपुर 154
बदनोर 162
सहाड़ा 170
आसीन्द 256
हुरड़ा 344
कुल 1974
—–
गोशालाओं की स्थिति
53 गोशाला संचालित
27 गोशाला में लंपी संक्रमण
474 गोवंश संक्रमित
34 गोवंश की मौत