10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवेशोत्सव में बड़ी लापरवाही: आंगनबाड़ी के नौनिहालों का नहीं हुआ दाखिला

माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

2 min read
Google source verification
Major negligence in the entrance ceremony: Anganwadi children were not admitted.

प्रवेशोत्सव में बड़ी लापरवाही: आंगनबाड़ी के नौनिहालों का नहीं हुआ दाखिला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए चल रहे प्रवेशोत्सव अभियान के जमीनी दावों की हवा निकल गई है। विभाग की हकीकत यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अपनी शिक्षा पूरी कर चुके 5 से 6 वर्ष के नौनिहालों को ही सरकारी स्कूलों की कक्षा-1 में दाखिला नहीं मिल पाया है। इस लेटलतीफी और लापरवाही पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त नाराजगी जताते हुए इसे अधिकारियों की गंभीर लापरवाही और उदासीनता करार दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी सम्भागीय संयुक्त निदेशकों (स्कूल शिक्षा) को कड़ी फटकार लगाते हुए काम पूरा करने के लिए महज 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साफ कहा है कि यदि तीन दिन में विशेष अभियान चलाकर इन बच्चों का निकटवर्ती स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निदेशालय ने बीते 25 मार्च को ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विद्यालय परिसर में या उसके प्रशासनिक नियंत्रण वाले पीईईओआंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले शत-प्रतिशत बच्चों का प्रवेश उसी विद्यालय की कक्षा-1 में करवाया जाए। जिन केंद्रों का समन्वय सीधे किसी स्कूल से नहीं है, वहां के बच्चों को पास के सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाना था। लेकिन ग्राउंड जीरो पर ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों ने इन आदेशों की कोई परवाह नहीं की और प्रवेश अपेक्षित संख्या में नहीं हो पाए।

अब विशेष अभियान चलाकर पूरा करना होगा टारगेट

निदेशालय के संज्ञान में आया है कि जो बालक-बालिकाएं इस साल आंगनबाड़ी की शिक्षा पूरी कर कक्षा-1 में प्रवेश के लिए पात्र हो गए हैं, उनके दाखिले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसे प्रवेशोत्सव अभियान की सफलता पर एक बड़ा सवालिया निशान मानते हुए अब इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

वैश्य महासभा की बैठक 11 व 12 को कोलकाता में

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा केंद्रीय कार्यकारिणी की चतुर्थ बैठक कोलकाता के आचार्य महाश्रमण आश्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय (कोटा) की अध्यक्षता में 11 व 12 अप्रेल को होगी। बैठक में अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के संरक्षक रामप्रसाद विजयवर्गीय एवं महासभा की कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय सलाहकार तुलसी विजयवर्गीय सम्मिलित होंगे।