11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
अमित शाह का भीलवाड़ा दौरा: शाह ने इस तरह बनाई नई चुनावी रणनीति, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर
Play video

अमित शाह का भीलवाड़ा दौरा: शाह ने इस तरह बनाई नई चुनावी रणनीति, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

भीलवाड़ा।

प्रदेश में चुनावी साल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ चुकी है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान अमित शाह इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं और प्रदेश में जनसंबोधन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भीलवाड़ा पहुंचे। भीलवाड़ा में शाह का बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सहाड़ा विधायक बालूराम चौधरी तथा आसींद विधायक रामलाल गुर्जर सहित भाजपा के पदाधिकारियों मौजूद रहे।

राजस्थान में बीजेपी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है, एक तरफ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा से पूरे प्रदेश में बीजेपी का ढंका बजा रहीं है वहीं इन दिनों राजस्थान दौरे पर चल रहे अमित शाह भी पार्टी का चुनावी नेतृत्व करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने के बाद काबा खेड़ा स्थित सोना मनोविकास केंद्र में बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिले के 14 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल तिपहिया वाहन का वितरण भी किया गया।