13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Play video

चोरों के निशाने पर नौनिहालों द्वारा शिक्षा के मंदिर के लिए की गई बचत

विद्यालय में लगी अक्षय पेटियों से चुराई सहयोग राशि, सारण का खेड़ा के बाद चोरों ने जगपुरा विद्यालय को बनाया निशाना

Google source verification

image

Tej Narayan Sharma

Aug 10, 2017

काछोला।


क्षेत्र में इन दिनों अल्प बचत के लिए छात्र-छात्रा, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में सहयोग के लिए रखी अक्षय पेटिकाएं चोरों को निशाने पर है। चोर बेखौफ होकर इन पेटियों को निशाना बना रहे हैं। बीती रात्रि को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगपुरा में चोर विद्यालय में प्रवेश कर वहां रखी अक्षय पेटिका को तोड़ कर उसमें रखी राशि को चुरा ले गए।

 

READ: एनडीपीएस अदालत ने स्‍मैक तस्‍कर को सुनाई एक साल की सजा व दस हजार जुर्माना

 

वहीं विद्यालय का पोषाहार एवं कंप्यूटर को खुर्द बुर्द कर कर दिया। इससे पूर्व बुधवार रात को भी चोरों ने सारण का खेड़ा विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों में शिक्षकों में दहशत है। काछोला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

 

READ: PIC:मिस कॉमनवेल्थ एशिया पेसिफिक श्वेता ने युवाओं को बताया आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने का तरीका 

 

विद्यालय विकास के लिए सहयोग राशि डाली जाती है इन पेटियों में

क्षेत्र में इन दिनों अल्प बचत के लिए छात्र-छात्रा, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में सहयोग के लिए रखी इन अक्षय पेटियों में छोटी—छोटी राशि डाली जाती है। जिसे भी चोर निशाना बना रहे है। इन घटनाओं ने ग्रामीणों में गजब का आक्रोश है।