हनुमाननगर।
क्षेत्र के कुचलवाड़ा रोड पर सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल चुरा ले गए। वारदात के समय गृहस्वामी परिवार समेत बाहर गया हुआ था। देर रात लौटने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था।
Read :कोटड़ी के राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
जानकारी के अनुसार कुचलवाड़ा रोड निवासी शंकर टेपण रविवार को रक्षाबंधन पर पत्नी को साथ लेकर बिजौलियां स्थित ससुराल गया था। पीछे से मौका पाकर चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी में अंट लगाकर 85 हजार रुपए नकद, सोने का टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र, चूडि़या तथा एकएलईडी चुरा ले गए।
Read: टापू बना प्रतापपुरा का विद्यालय
सोमवार तक था ठीक-ठाक
गृहस्वामी ने घर की सार-संभाल और श्रवण की पूजा के लिए सोमवार को परिचित को वहां भेजा। उस समय सब कुछ ठीक-ठाक था। पुलिस का मानना है कि सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार मंगलवार रात घर लौटा तो चोरी का पता लगा। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया।