Video:ज्यादती का विरोध: जवानों ने किया भोजनशाला का बहिष्कार, भूखे प्यासे रहकर करेंगे कर्तव्यों का निर्वहन
कोटा के महावीरनगर थानाप्रभारी श्रीराम बड़सरा व अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने से खफा पुलिसकर्मियों ने विरोध में उनके साथ सुर से सुर मिलाया। इसे देखते हुए गुरुवार को जहाजपुर क्षेत्र के चार थानों में जवानों ने भोजनशाला का बहिष्कार किया।