भोपाल।
देश की तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के अवसर पर शहरवासियों के लिए तीनों सेनाओं की बैंड परफॉर्मेंस अलग-अलग स्थानों पर हुई। इसकी क्रम में शनिवार को शौय स्मारक का मुक्ताकाश मंच श्रोताओं से भरा हुआ था। इस दौरान नौसेना बैंड ने नौसेना गान के अलावा कंधों से मिलते हैं कंधे…, गाने की पेश किया। इसी क्रम में बादल पे पांव है…, है तुझे सलाम इंडिया…, सुनो गौर से दुनिया वालो…, चक दे इंडिया…, की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए ‘चांद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता…’ और भारत हमको जान से प्यार है…, ये जो देश है मेरा…, सारे जहां से अच्दा गीत की धुनों की प्रस्तुति दी।
शहर में इन दिनों भारतीय सेना के जवानों द्वारा शौर्य स्मारक, बोट क्लब और डीबी मॉल में बैंड परफॉर्मेंस दी जा रही है। इसमें इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स के म्यूजिशियंस बैंड की धुन पर शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
शुक्रवार को शौर्य स्मारक में आर्मी बैंड द्वारा देशभक्ति गीत एवं फिल्मों गानों की एक से बढ़कर एक धुन सुनाई। इसमें उन्होंने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों…’ गाने को सुनाया। इसके बाद जिंदगी न मिलेगी दुबारा फिल्म का गाना ‘सेनोरिटा’ की धुन सुनाई। इसी क्रम में ‘दिल है मेरा दीवाना क्या, कहता है अब घबराना क्या…’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’, ‘जय हो…’, गाने की धुनों की प्रस्तुति दी।
वही बोट क्लब पर नेवी बैंड के म्यूजिशियंस ने जब फिल्म आरआरआर को आॅस्कर अवॉर्ड सोंग ‘नाटू नाटू’ की प्रस्तुति दी तो उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद ‘कंधो से मिलते हैं कंधे…’ धुन सुनाई। इसी क्रम में ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’, ‘ये मेरा इंडिया…’, ‘हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा…’ धुन की प्रस्तुति दी।