
भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणा-पत्र जारी किया गया है। इसे नारी शक्ति संकल्प पत्र नाम दिया गया है। जबकि दूसरे घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र नाम दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभात झा समेत अन्य वरिष्ठ नेता की मौजूदगी में दृष्टि पत्र जारी किया गया। ये पहला मौका है जब बीजेपी किसी एक चुनाव के लिए दो घोषणा-पत्र लेकर आई है। महिला अपराध को लेकर चौतरफा आरोपों से घिरी पार्टी ने अलग घोषणा पत्र लाकर अपनी मंशा जता दिया है कि महिला सुरक्षा और प्रगति उसकी प्राथमिकता में है। दृष्टि पत्र में महिलाओं, युवा और किसानों के साथ -साथ हर वर्ग पर फोकस है। घोषणा पत्र के लिए बीजेपी ने जनता से सुझाव मांगे थे। उसे 30 हज़ार से ज़्यादा सुझाव मिले थे, इनमें से 700 सुझाव को शॉर्ट लिस्ट किया गया। समृद्ध एमपी अभियान के तहत बीजेपी को करीब 23 लाख सुझाव मिले हैं। इन सुझावों में से कुछ प्रमुख सुझाव बीजेपी ने अपने दृष्टि पत्र में शामिल किया है।