MPCC President : एमपीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान कहा कि वह लगातार 11 मंगलवार से शिवराज जी से मुलाकात का समय मांग रहे हैं लेकिन शिवराज किसानों के लिए समय देने को तैयार नहीं है। जीतू पटवारी ने विजयपुर उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप भी लगाया। पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर भी 5000 करोड़ का कर्ज लेने पर तंज कंसा।