25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
सात फेरों के बाद शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को दिलाया 8वां वचन
Play video

सात फेरों के बाद शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को दिलाया 8वां वचन

Kartikey Singh Chouhan Wedding : 6 मार्च को अमानत और कार्तिकेय सिंह ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। सात फेरे पूरे करने के बाद शिवराज सिंह ने दोनों को आठवां वचन दिलाया।
Google source verification

Kartikey Singh Chouhan Wedding : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे शादी के बंधन में बंध गए है। 6 मार्च को अमानत और कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh Chouhan Wedding) ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। सात फेरे पूरे करने के बाद शिवराज सिंह ने दोनों को आठवां वचन दिलाया। इस वचन का नाम है ‘प्रकृति की सेवा का प्रण।’ पिता द्वारा दिलाए गए वचन में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मंगल अवसरों पर पौधरोपण की बात कही गई है।