बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के सरकारी बस अड्डे के पास तांत्रिक क्रिया करने वाले एक ठग तांत्रिक द्वारा महिला के कान का कुंडल छीन कर भागने लगा। महिला के चीख पुकार मचाने पर जमा भीड़ ने आरोपी चोर तांत्रिक को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर जमा भीड़ ने पीड़ित महिला सहित चोर तांत्रिक की पिटाई सरेराह पुलिस के सामने कर डाली।