2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

दंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करवाने में छूट रहे पसीने, देखें वीडियो

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में खड़े रहकर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

Google source verification

अग्नि के फेरे लेकर हमसफर बनने वाले दंपतियों को अब विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र लेने में पसीना बहाना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र लेने आने वालों के लिए नगर निगम प्रशासन कोई सुविधा मुहैया नहीं करवा रहा है। उन्हें निगम परिसर में घंटों चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में खड़े रहकर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। दंपतियों के लिए परिसर में छाया और कुर्सी तक का इंतजाम नहीं हैं।

 

एेसे में दिनभर परेशानी झेलने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र हासिल हो रहा है। लोगों ने एेसी व्यवस्था पर रोष भी जताया। नगर निगम शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने, पार्कों का सौन्दर्यीकरण और निर्माण कार्यों को बात कहे, लेकिन अपने ही परिसर में रोजाना परेशान हो रही दंपतियों की ओर उसका जरा भी ध्यान नहीं है। विवाह पंजीयन कक्ष के पास ही क्षेत्रीय उप निदेशक का कार्यालय है ,लेकिन वे भी इस समस्या को नजर अंदाज किए हुए हैं।

 

जनप्रतिनिधि भी बेखबर
नगर निगम में आमजन के कार्यों को लेकर पहुंच रहे वार्ड पार्षद भी पति-पत्नी को हो रही दिक्कतों से बेखबर नजर आ
रहे हैं। महापौर व पार्षद लगभग प्रतिदिन निगम पहुंचते हैं, लेकिन आमजन की दिक्कतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 

व्यवस्था को लेकर गंभीर

गर्मी के दौरान धूप से बचाव और शीतल जल की व्यवस्था जरूरी है। निगम विवाह पंजीयन कक्ष के आगे दंपती के धूप में खड़े रहने और उनके बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था को लेकर गंभीर है। शीघ्र ये व्यवस्था यहां की जाएगी।
निकया गोहाएन, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर