23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

युद्धाभ्यास : जमीन से आसमान तक दुश्मन को कहीं जगह नहीं, देखें वीडियो

'विजय प्रहार' में जमीन और हवा में मार करने वाले आधुनिक सैन्य हथियारों का प्रयोग

Google source verification

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे २० हजार भारतीय सैनिकों के युद्धाभ्यास ‘विजय प्रहारÓ के तीसरे दिन गुरुवार को जमीन और आसमान में दुश्मन से युद्ध का अभ्यास किया गया। एक साथ थल और वायु सेना के सैनिकों, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों के साथ आधुनिक हथियारों से हमला बोला गया। आक्रमण में जमीन से आसमान तक दुश्मन को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिली।

 

भारतीय सेना में हाल ही में शामिल किए गए आधुनिक हथियारयुक्त हेलीकॉप्टर, हथियार, आधुनिक सेंसर और उपकरण इस अभ्यास में काम लिए जा रहे है। जिससे युद्ध के मैदान में ग्राउंड कमांडरों को निर्णायक, साहसी और आक्रामक तरीके से कार्य करने की सुविधा मिल रही है।

 

अभ्यास के दौरान कमांडरों ने कहा कि हवा में आधुनिक उपकरणों की आंखें और अत्याधुनिक हथियारों से लैस जमीन पर सैनिकों और समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान से विरोधी के पास अब छिपने के लिए कहीं जगह नहीं है। अभ्यास में शामिल एक सैनिक ने कहा कि ‘वे जितना चाहें उतना दौड़ सकते हैं लेकिन हम दुश्मन को बर्बाद कर देंगे।