बिलासपुर. नूतन चौक में सिटी बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड को हटाकर हो रहे निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि विगत दिनों भाजपा के धरना प्रदर्शन और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था, लेकिन आज फिर से अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसके विरोध में काम रुकवाते हुए यह प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी, पार्षद श्याम साहू,पार्षद पुष्पा तिवारी, महामंत्री डीके साहू, निखिल केशरवानी, चंद्रभूषण शुक्ला, चंदू मिश्रा, श्याम साहू, पुष्पा तिवारी,डीके साहू, मनीष कौशिक, सांस्कार सोनी,अशोक राजपूत, विकास यादव, तुषार साव, विवेक शास्त्री, अनीश तिवारी,विकास जाधव,देवर्षि बाजपेयी, आयुष दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।