18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

निशक्तजनों के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट से कराया जाएगा मतदान- कलेक्टर

बिलासपुर. आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके साथ ही 31अगस्त तक दावा आपत्ती स्वीकार किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ऐसे निशक्तजन जो मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाएंगे उनके लिए मतदान दल सुरक्षा के साथ पोस्टल बैलेट लेकर उनके घर जाएगा और मतदान कराएगा। जो आ सकते हैं उनके लिए व्हील चेयर के साथ केन्द्रों में रैंप का निर्माण किया जएगा।

Google source verification

ये बातें नवनियुक्त कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को राजनीतिक दलों की बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8myo5z


उन्होंने कहा कि जिले में 25 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किए गए हैं। 6 नए मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8myo60

30 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन हुआ है। एक अनुभाग परिवर्तन हुआ है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 1684 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिनके नाम अलग-अलग भाग संख्या या मजदान केन्द्रों में हैं उन्हें एक केन्द्र पर लाने के लिए मतदाता संबंधित परिवार के सदस्यों के इपिक नंबर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8myo62

मतदाता सूची का सारा काम साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन हो रहा है। इसमें बीएलओ एप मुख्य है जिससे बीएलओ सूची तैयार कर रहे हैं। 31 अगस्त तक दावा आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे और इसके बाद निराकरण किया जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8myo65

इसके बाद 4 दिनों का विशेष कैपेंन चलेगा। 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8myo68

पात्र लोगों के नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए भरे जाएंगे फार्म
कलेक्टर ने कहा कि पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन तथा विलोपन के लिए फार्म 6, 7, 08 भरवाए जाएंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8myo6c

मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 6 नये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में वर्तमान में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1684 है, पहले 1678 मतदान केन्द्र थे। जिले में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 15 हजार 161 है, जिसमें पुरूष मतदाता 7 लाख 63 हजार 525, महिला मतदाता 7 लाख 51 हजार 539 और थर्ड जेंडर मतदाता 97 है।