Anushka Sharma Virat Kohli Video Call: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सुर्खियों में बने रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लिखे कैप्शन के अनुसार अनुष्का शर्मा विराट कोहली से वीडियो कॉल करते नजर आ रहे है। वीडियो देखने के बाद फैंस इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट के साथ ब्राउन टी-शर्ट कैरी की हैं। विराट वीडियो कॉल के जरिए एक तरफ से मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर जाते हुए भी वीडियो में दिख रहे हैं। बेरिल तूफान का खतरनाक मंजर इस वीडियो में दिख रहा है।