12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

‘गोलीकांड’ में मुंबई पुलिस की तफ्तीश जारी, क्या झूठ बोल रहे हैं गोविंदा?

Police On Govinda Firing Case: गोविंदा से मिस फायर होने वाली बात पर पुलिस को यकीन नहीं है। वह हर सवाल के जवाब तलाश रही है।

Google source verification

Govinda Health Update: मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा को गोली गली तो पूरा देश अपने हीरो के लिए डर गया। उनके लिए जजगह-जगह हवन और पूजा पाठ हुए। अब खबर है कि वह खतरे से बाहर हैं और जल्द हॉस्पिटल से डिस्टार्च भी हो जाएंगे। बता दें, गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर भी साफ कर रहे थे कि अचानक मिस फायर हो गया और गोली जाकर उनके घुटने में लग गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मामला जैसे ही मुंबई पुलिस के पास पहुंचा। उन्होंने गोविंदा का बयान लिया। बयान लेकर उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी। अब मुंबई पुलिस को जो गोविंदा ने बताया उसपर शक है। वह मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। मुंबई पुलिस को लगता है कि गोविंदा के साथ उस समय कमरे में कोई था। कहा जा रहा है कि गोविंदा से मुंबई पुलिस एक बार फिर बयान ले सकती है। फिलहाल गोविंदा हॉस्पिटल में हैं और उनका पैर का ऑपरेशन हो चुका है। उन्हें एक दम स्वस्थ होने में 5 से 6 महीने का वक्त लग सकता है।