नैनवां. चार दिन पूर्व अपह्रत युवती को बरामद करने की मांग को लेकर रविवार को नैनवां कस्बा बंद रहा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज, बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस देई पोल चुंकी नाका से रवाना हुआ और अम्बेडकर सर्किल, लोहड़ी चोहटी, सदर बाजार, डपोला, गढ़ पोल दरवाजा, भक्तसिंह सर्किल, बूंदी रोड होते हुए थाने पहुंचा जहां पर जुलूस धरने में तब्दील हो गया है। जुलूस में लोग युवती को बरामदगी करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते चल रहे थे। जुलूस में महिलाएं भी शामिल हुई। वहीं दूसरी ओर नैनवां कस्बे के दुकानदारों ने दुकाने बंद रखकर धरने का समर्थन किया। इस दौरान कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ जिला परिषद बूंदी, हिण्डोली डीएसपी, नमाना, बसोली, दबलाना, लाखेरी, देई, रायथल, करवर थानाधिकारी मय जाप्ते के मौजूद रहे।