18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : मेघ गर्जना के साथ फिर जमकर बरसी काली घटाएं

जिले में चार दिन बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को बूंदी शहर में पांच बजे करीब आधा घंटा मध्यम दर्जे की बरसात हुई। बरसात होने से शहर की सडक़ों पर पानी जमा हो गया। लोगों को उमस व गर्मी से रा

Google source verification

बूंदी. जिले में चार दिन बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को बूंदी शहर में पांच बजे करीब आधा घंटा मध्यम दर्जे की बरसात हुई। बरसात होने से शहर की सडक़ों पर पानी जमा हो गया। लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

रात करीब साढ़े आठ बजे फिर से काली घटाए छा गई और मेघ गर्जना के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। ऐसे में नागदी में फिर से पानी आ गया। लोगों को दूसरी ओर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लाइन पुलिस रोड पर भी पानी जमा हो जाने से वाहन चालक परेशान होते रहे। वहीं दुपहिया वाहन चालक इधर-उधर छूपते छूपाते नजर आए। वहीं बरूंधन, तालेड़ा, देईखेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। नदी-नालों की पानी की आवक हुई। केशवरायपाटन में रिमझिम बारिश हुई।

केशवरायपाटन. दिनभर की उमस के बाद शहर में रिमझिम बारिश शुरू हुई। शहर में आधा घंटे तक बारिश होती रही। बारिश से लोगों को उमस से छुटकारा मिल गया। पांच बजे बाद बारिश रुकने पर बाजार में हलचल शुरू हुई।