25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
Video : कोलकाता की घटना से चिकित्सकों में गुस्सा ,कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष
Play video

Video : कोलकाता की घटना से चिकित्सकों में गुस्सा ,कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष

कोलकाता में रेजिडेंट महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार कर हत्या व उत्तराखंड में महिला नर्सिंग ऑफिसर के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में चिकित्सकों में गुस्सा बरकरार है।
Google source verification

बूंदी. कोलकाता में रेजिडेंट महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार कर हत्या व उत्तराखंड में महिला नर्सिंग ऑफिसर के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में चिकित्सकों में गुस्सा बरकरार है। उक्त घटना के विरोध में शनिवार को चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। जिसके चलते इमरजेंसी को छोड़ मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को चिकित्सकों ने आईएमए के आह्वान पर शहर में कैंडल मार्च निकाला।

आजाद पार्क से चिकित्सकों के साथ कई सामाजिक संगठन व नर्सिंग कर्मचारी हाथों में कैंडल लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अङ्क्षहसा सर्किल पहुंचे। कैंडल मार्च में शामिल चिकित्सक हाथों में नारो से खिली हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। यहां चिकित्सक कर्मियों को सुरक्षा देने, नो सेफ्टी नो ड्यूटी, ङ्क्षहसा नहीं सुरक्षा दो, यह कैसी हैवानियत कांप गई इंसानियत, आरोपियों को फांसी दो सहित कई नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे हर चिकित्सक कर्मी के चेहरे पर घटना को लेकर गुस्सा नजर आया। आईएमए के अध्यक्ष अनिल जांगिड़ ने बताया कि कैंडल मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने, चिकित्साा कर्मियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की गई।

जांगिड़ के अनुसार मेडिकल कॉलेज में गल्र्स हॉस्टल शुरू होने के बावजूद अब तक वहां पुलिस चौकी स्थापित नहीं की गई है। एकमात्र गार्ड के भरोसे कॉलेज चल रहा है। आईएमए बूंदी ब्रांच के सचिव डॉ. गोङ्क्षवद गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.अमर शर्मा, ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.विनोद शर्मा,डॉ.अनिल सैनी, डॉ.अनिल जांगिड़, डॉ.पवन भारद्वाज, डॉ.लक्ष्मण गुर्जर सहित मेडिकल कॉलेज के विजय शर्मा, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब,कर्मचामी महासंघ सहित कई अन्य संगठन मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बूंदी
. राजस्थान नर्सेज एसोसिशन एकीकृत के द्वारा उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल कोलकाता में हुई ङ्क्षनदनीय घटना को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध जताया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत जिला शाखा ने
प्रदेश के आह्वानपर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र पूरी गोस्वामी जिला महामंत्री चेतन भगत नवीन शर्मा दौलतराम अजय डॉक्टर इर$फान राधा राठौर मौजूद रहे।