नैनवां. नैनवां में रात को हुई भारी बारिश हुई। दो घण्टे में ही पौने चार इंच बारिश हुई। बारिश से दुगारी के कनकसागर बांध पर डेढ़ फीट की चादर चलने से चादर का पानी गांव में घुस जाने से बाढ़ के हालात बने हुए है। दस फ़ीट भराव के कनक सागर बांध की 11.6 फीट की आवक से डेढ़ फीट का ओवरफ्लो चल रहा है। जिससे गांव मे बाढ के हालात हो गए है। चारो तरफ से आवागमन के रास्ते बंद हो निचली बस्तियो, मैन मार्केट व आस पास के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई। नैनवां- दुगारी मार्ग प रपुलिस चौकी भेरू जी के पास रोड पर पानी होने के कारण आवागमन बंद हो गया। गांव टापू बन गया है।
सुवानिया गांव में भी तालाब की वेस्टवेयर का पानी गांव में घुस जाने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।