25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
Video : विधायक चांदना ने जयकारों के बीच सात किलोमीटर कांवड़ यात्रा निकाली
Play video

Video : विधायक चांदना ने जयकारों के बीच सात किलोमीटर कांवड़ यात्रा निकाली

आकोदा. हिण्डोली विधायक अशोक चांदना ने शनिवार को एकदिवसीय कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा ठीकरदा गोवा माता मंदिर में पूजन कर विधिवत शुरू हुई।
Google source verification

आकोदा. हिण्डोली विधायक अशोक चांदना ने शनिवार को एकदिवसीय कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा ठीकरदा गोवा माता मंदिर में पूजन कर विधिवत शुरू हुई। कावड़ यात्रा 11 बजे शुरू होकर रामेश्वर चौराहा आकोदा होती हुई रामेश्वर महादेव पहुंची। कावड़ का जगह-जगह पर साफा बांध कर स्वागत किया गया। जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए।

आकोदा गांव में विधायक चांदना का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आकोदा में बालाजी एन्टरप्राइ•ा, जय भांग समुह, सहकारी समिति,शिव ग्रुप आकोदा, के द्वारा साफा बंधा कर स्वागत किया गया।

फिर कावड़ यात्रा रामेश्वर महादेव के पहुची जहा पर चांदना ने रामेश्वर पहुंचकर भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। कावड़ यात्रा में कालु गूंजल, इन्द्रजीत, रामेश्वर महादेव अध्यक्ष दलवीर चांदना, केशरी लाल यादव, जगदीश यादव, लक्ष्मण बैरवा रामपाल बोरखण्डी, भरत जांगड़े, दयाराम पोटर, प्रकाश सैनी, अमृत माहेश्वरी, खुशीराम आदि ग्रामीणों ने भाग लिया ।