नैनवां. राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत शुक्रवार को महिला व बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत समिति परिसर में पोषण मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान पदमकुमार नागर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम प्रभारी तजीन बानो ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पोषण शपथ दिलवाई, गोद भराई व अन्नप्राशन करवाया।
पोषण स्टॉल लगाई। जिसमें प्रथम बांसी सेक्टर की स्टॉल रही। सेक्टर लेवल पोषण ट्रेकर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।