18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : आदिवासी दिवस पर निकाली शोभायात्राएं, पौराणिक वेशभूषा में किए नृत्य

बूंदी. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित हुए। खेलकूद सहित आयोजित हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रकाश डाला। शहर के बीबनवा रोड में भील समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

Google source verification

बूंदी. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित हुए। खेलकूद सहित आयोजित हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रकाश डाला। शहर के बीबनवा रोड में भील समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे बच्चे पौराणिक आदिवासी वेशभूषा में तीर कमान लेकर नृत्य करते हुए नजर आए। महिलाएं पारम्पारिक परिधान पहनकर आदिवासी गीत गायन करते हुए चली। शोभायात्रा समाप्ति पर जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद देवराज गोचर थे। पार्षद ने समाज उत्थान के लिए शिक्षा,समानता की बातकर हाड़ौती के स्वतंत्रता आंदोलन में नानक भील के महत्वपूर्ण योगदान की बात कही। कार्यक्रम में युवा नेता बनवारी किराड़ ने सबका साथ देने का वचन दिया। इस मौके पर आदिवासी भील समाज द्वारा सामूहिक शपथ ली गई कि आज से हम सभी व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे और कुप्रथा का त्याग करेंगे। कार्यक्रम में पार्षद रणजीत नायक, सुरेंद्र चंदेल, कजोड़ भील, बंटी भील, मदन भील, गोपाल भील, पप्पू भील,विशाल चौहान,पप्पू सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

पुष्पांजलि अर्पित की
कापरेन.नगरपालिका क्षेत्र के टाकरवाडा़ में विश्व आदिवासी दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर आदिवासी महानायकों को याद करते हुए बिरसा मुंडा,डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सघन पौधरोपण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मीणा छात्र संगठन केशवराय पाटन तहसील अध्यक्ष भैरु प्रकाश मीणा, चेतन मीणा, बंटी मीणा,जितेंद्र बैरागी,अर्जुन बंजारा,हनुमान गुर्जर,सुभाष गुर्ज, प्रशांत गुर्जर आदि मौजूद रहे।
वहीं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर स्टेडियम पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मोहन पहाडिय़ा सुरेश मीणा, राजेंद्र बैरवा, महावीर चौहान,जगदीश मेघवाल, नंदकिशोर,नंदलाल चौहान, रामकुमार नारेडा,भेरुलाल पालडिया,नरोत्तम मेघवाल,आकाश मेघवाल,धन्नालाल मेघवाल आदि मौजूद रहे।

तालेड़ा.मेहराना मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। विशिष्ट अतिथि पवन चौहान जिला मंत्री बूंदी, धर्मवीर मीणा जिलाध्यक्ष बारां,ओम प्रकाश मीणा संरपच सींता ,दीपक मीणा जिला महामंत्री कोटा, मंडल अध्यक्ष ब्रजराज जी मीणा,डा.राममोहन मिणा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मीणा जिला अध्यक्ष भाजपा स्ट मोर्चा कोटा द्वारा की गई।

मुख्य अतिथि अशोक मीणा ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस की सभी कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए सब का कल्याण करने वाली प्रकृति की जय। एवं प्रकृति के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का भाव ही जौहर है। हम आदिवासी खूद प्राकृतिक पूजक है इस कारण जल,जगल ,जमीन के संरक्षण मे सदियो से सदेव तल्लीन प्रकृतिक के सच्चे सेवक है। हम सबको एक जूटहोकर आदिवासी समाज एवं सस्कृति का ओर विरासत की रक्षा करने का सभी कार्यकर्ताओको संकल्प दिलाया ।पोधो की सम्भाल का जिम्मा परमानन्द मीणा अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारी समिति विनायक ने ली।