11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी जाने वाले तिराए पर अचानक ट्रक घूमने के दौरान जयपुर के तरफ से आ रही रही कार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।

Google source verification

रामगंजबालाजी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी जाने वाले तिराए पर अचानक ट्रक घूमने के दौरान जयपुर के तरफ से आ रही रही कार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। सदर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को जयपुर से एक परिवार कार में सवार होकर कोटा की ओर जा रहे थे।कृषि उपज मंडी से बूंदी की तरफ जा रहा ट्रक रामगंज बालाजी तिराए के क्रॉङ्क्षसग पर अचानक घूम जाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और कार ट्रक से टकरा गई। कार में सवार लोगों के मामूली चोटे आ गई।दुर्घटना के बाद में कार चालक ने ट्रक को रुकवाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक को नहीं रोका। कार में सवार लोगों ने ट्रक चालक का पीछा करके बूंदी ब्रांच केनाल से आगे उसे रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक के आगे कार फंस गई। ट्रक रेलवे तिराहे तक घसीटा हुआ लगभग एक किलोमीटर तक ले गया। ऐसे में कार में सवार सभी लोगों की सांस फूल गई।गनीमत रही कि कार में सवार लोगों के मामूली चोटे ही आई। इस मामले की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और ट्रक को जब्त कर लिया गया। वहीं कार चालक व ट्रक चालक ने आपस में समझौता करने के बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
हाई मास्क लाइट बंद रहने से हो रही दुर्घटनाएं
वहीं रामगंजबालाजी तिराए पर पिछले 2 साल से हाई मास्क लाइट बंद होने के बावजूद उसकी सुध नहीं लिए जाने से यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं गठित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।इस मामले को लेकर एनएचएआई के इंजीनियर गोविंद सिंह ने बताया कि यहां का ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद विद्युत निगम को लिखित में देने के बाद में यहां पर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया कर दी गई है। लेकिन विद्युत निगम द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से यहां दुर्घटना घटित हो रही है।