12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : 16 श्रृंगार के बाद चांद का इंतजार…. रात 8.30 बजे निहारा सौभाग्य का चांद

पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व रविवार को जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। सजधज कर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा- अर्चना की।

Google source verification

बूंदी.पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व रविवार को जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। सजधज कर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा- अर्चना की।

चौथ माता की कथा व कहानी सुन पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। दिनभर महिलाओं ने कथा श्रवण आदि में समय बिताया। उन्हें चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहा। इस मौके महिलाओं ने परंपरागत परिधान पहनकर श्रृंगार किया। अपने से बड़ी महिलाओं से आशीर्वाद लिया। वहीं श्री पंजाबी जन सेवा समिति द्वारा खोजा गेट स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में समाज की महिलाओं के द्वारा करवा चौथ की पूजा की गई।
समिति अध्यक्ष रङ्क्षवद्र कुमार वधवा व प्रवक्ता अभिषेक वधवा ने बताया कि सांय 6 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर में पंजाबी समाज सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर करवाचौथ की पूजा की। कथा वाचिका के द्वारा महिलाओं को कथा सुना कर करवा चौथ का महत्व बताया गया।

तालेड़ा. उपखण्ड क्षेत्र में महिलाओं ने करवाचौथ पर उपवास रखा गया। परंपरागत विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ अपने पति की लंबी उम्र की कामना की गई।इस पर्व पर पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा की और शाम को चंद्रमा दर्शन के उपरांत भोजन किया।

पतियों ने दिए उपहार
नैनवां
. करवा चौथ का चांद दिखाई पड़ा तो सुहागिनों के चेहरों पर खुशी झलक आई। चांद की तरह सजी सुहागिनों अघ्र्य देकर पति की चिरायु होने की कामना की। करवे से जल व्रत खोला और चलनी से चांद के बाद पति को देखने की रस्म की। पतियों ने भी पत्नियों को उपहार प्रदान किए शहर में शाम होते ही पूजन के लिए घरों की छतें महिलाओं से अट गई। पूजन के बाद व्रत खोला।इधर रविवार को सुबह से ही चौथमाता मन्दिर पर दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। दोपहर में कतार में लगकर दर्शन करने पड़े।
सुवासा. कस्बे में करवा चौथ पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने पूजा करने के बाद अपने पति के हाथ पानी पीकर व्रत खोला।

प्रतिमा का किया श्रृंगार
देई. क्षेत्र के लीलदां गांव स्थित चौथ माता की प्रतिमा पर रविवार को करवा चौथ पर माताजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार हुआ। माता के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैवाहिक जोडो ने एक साथ में माताजी के दर्शन किए। करवा चौथ के अवसर पर कस्बे में बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजार में मिट्टी के करवा, दीपक सहित कपड़े ज्वेलरी पूजन सामग्री मिठाइयां की खरीद हुई। महिलाओं ने दिनभर निराहार ब्रत किया।
पूजा कर लम्बी आयु की कामना की
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में सुहाग पर्व करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाया गया। करवा चौथ पर्व पर महिलाओं में उत्साह रहा।
इस अवसर पर महिलाए सुबह से सजने,संवरने और पर्व की तैयारियों में व्यस्त रही। बाजार में ब्यूटी पार्लर और मणिहारी, सर्राफा, आभूषण आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।करवा चौथ पर महिलाओं ने व्रत उपवास रखे और दिनभर निर्जल रही। शाम को महिलाएं सजधज कर, सोलह श्रंगार कर पूजा अर्चना के लिए एकत्रित हुए और करवा चौथ की कहानी सुनी। विधी विधान के साथ पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की लंबी आयु ,सुखी सम्पन्न होने की कामना की। देर रात्रि को चांद निकलने पर छलनी के दीपक रख दर्शन किए और पति के हाथों से जल ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और व्रत किया।