
हिण्डोली. भीलवाड़ा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते गुढ़ा बांध में जबरदस्त पानी की आवक होने से शनिवार को जल संसाधन विभाग ने आठ गेट छह फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू की है। इस बार पहली बार एक साथ आठ गेट से पानी की निकासी की जा रही है। जिससे मेज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने कैचमेंट क्षेत्र के लोगों को मुनादी कराकर क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। वहीं बांध का पानी बढ़ता देखकर देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग देखने उमड पड़े। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आर के पाटनी ने बताया कि आठ गेट खोलने से के बाद भी बांध की चादर जारी है।