28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
यहां ऐसा क्या हो गया कि अंतिम संस्कार के लिए तलाशनी पड़ी ठौर
Play video

यहां ऐसा क्या हो गया कि अंतिम संस्कार के लिए तलाशनी पड़ी ठौर

घाट का बराणा रेलवे स्टेशन बस्ती में मुक्तिधाम स्थल पर नहरी पानी के सीपेज होकर भरने से शुक्रवार को एक महिला का अंतिम संस्कार नहर के पास करना पड़ा।

Google source verification

देईखेड़ा. घाट का बराणा रेलवे स्टेशन बस्ती में मुक्तिधाम स्थल पर नहरी पानी के सीपेज होकर भरने से शुक्रवार को एक महिला का अंतिम संस्कार नहर के पास करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बस्ती में मुक्तिधाम नहीं होने से दिल्ली-मुम्बई रेलवे लाइन व चंबल की कापरेन ब्रांच नहर के बीच खाली पड़ी जमीन पर शवों का अंतिम संस्कार करते है। वर्तमान में नहर में सिंचाई के लिए किए जा रहे जलप्रवाह से सीपेज होकर नहरी पानी खाली जमीन पर भर गया। इस कारण शुक्रवार को बस्ती की वृद्ध महिला पुष्पाबाई बैरवा 65 का अंतिम संस्कार नहर के पास सुरक्षित स्थान पर करना पड़ा।