9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर
सुभाष स्कूल ग्राउंड पर 5 करोड़ की लागत से बनेंगी 95 दुकानें, आयुक्त ने किया निरीक्षण
Play video

सुभाष स्कूल ग्राउंड पर 5 करोड़ की लागत से बनेंगी 95 दुकानें, आयुक्त ने किया निरीक्षण

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 25 May 2025, 11:53 AM IST

सुभाषस्कूल ग्राउंड पर नगर निगम द्वारा करीब 5 करोड़ की लागत से 95 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।जगह आवंटित होने के बाद लेआउट डालते ही निर्माण एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया। एक तरफ 64 तो दूसरी तरफ 31 दुकानों का निर्माण होगा। मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण के साथ आगामी भविष्य को देखते हुए दुकानों की ऊंचाई निर्धारित की गईहै।

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को बारिश के समय होने वाली परेशानियां से पहले गड्ढें खुदाई के साथ बैस लेवल तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश गिरने के बाद कोई समस्या न आए। ग्राउंड में दुकानें निर्माण के लिए जेसीबी सहित अन्य मशीनों के माध्यम से तेजी से निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी को स्कूल के समीप ही नाले के पास डालने से भराव हो रहा है।