4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर
बुरहानपुर में सराफा दुकानें की होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम करेगा अलर्ट
Play video

बुरहानपुर में सराफा दुकानें की होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम करेगा अलर्ट

Burhanpur news: कोतवाली थाने की नवागत थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सराका दुकानदारों की बैठक ली। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा कर दुकानदारों को इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
Google source verification

, नवागत टीआइ ने व्यापारियों से की चर्चा

Burhanpur news: कोतवाली थाने की नवागत थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सराका दुकानदारों की बैठक ली। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा कर दुकानदारों को इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया। व्यापारियों की सुरक्षा, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

टीआई ने कहा कि सभी सराफा दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे होना चाहिए। नियमित रूप से चालू स्थिति में रखें। दुकानों में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना पुलिस तक सूचना पहुंचाए। संदिग्ध ग्राहक, संदिग्ध गतिविधि के साथ अपरिचित व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दे। मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का सुझाव दिया गया। दुकानों में आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं नए स्टाफ का पुलिस सत्यापन जरूर कराए।

नगदी लेकर नहीं निकले व्यापारी

बुरहानपुर व्यापारियों को अधिक मात्रा में नकदी लेकर अकेले आवागमन नहीं करन एवं बैंक लेनदेन में सावधानी बरतने के लिएक हा गया। दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करने एवं रात्रि में विशेष सतर्कता रखने की बात कही। साइबर ठगी, नकली सोना गिरवी रखने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के साथ बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए कहा गया। इस दौरान सराफा संघ के सौरभ श्रॉफ, संतोष श्रॉफ, उपेंन्द्र श्रॉफ, दिलीप श्रॉफ, ऋषभ जैन मौजूद थे।