
नई दिल्ली। भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया का कहना है कि वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से पेमेंट डाटा स्टोरेज के लिए जारी किए गए निर्देशों में अभी और स्पष्टता की जरूरत है। अमेजन ने कहा है कि आरबीआई की ओर से अप्रैल में गाइडलाइन जारी की गई थी, लेकिन इसके बाद से कोई दिशा निर्देश नहीं आया है।