30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारोबार
33000 के लेवल तक जा सकती है सोने की कीमतें, चांदी में भी रहेगी उछाल
Play video

33000 के लेवल तक जा सकती है सोने की कीमतें, चांदी में भी रहेगी उछाल

सोने के दाम बीते कुछ महीनों से लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। दीवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस और दीवाली पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है।
Google source verification

नई दिल्ली। सोने के दाम बीते कुछ महीनों से लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। दीवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस और दीवाली पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी सोच रहे होगें कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम कितने बढ़ेंगे या घट जाएंगे। पत्रिका बिजनेस ने मोतीलाल ओसवाल के नवनीत दमानी से बातचीत की। दमानी के मुताबिक अगले एक से डेढ़ महीने में सोने के दाम 32000 रुपए प्रति दस ग्राम से 35000 रुपए प्रति दस ग्राम तक रह सकती है। दमानी के मुताबिक सोने की कीमतों में 33000 के लेवल के बाद स्थिरता देखने को मिलेगी। वहीं चांदी की कीमतें भी 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। हालांकि रिटर्न को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी के मुकाबले सोने में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।