30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
Chandauli video: ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्यवाई से हड़कंप, ट्रैक्टर लेकर भागने के दौरान पलटी ट्रैक्टर, देखें वीडियो
Play video

Chandauli video: ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्यवाई से हड़कंप, ट्रैक्टर लेकर भागने के दौरान पलटी ट्रैक्टर, देखें वीडियो

चंदौली के नई बाजार इलाके में अवैध रूप से चल रहे बालू लदे ट्रैक्टरों के खिलाफ सकलडीहा के एसडीएम और सीओ ने कार्यवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है। जिनमें तीन ट्रैक्टर चालकों ने रास्ते में ट्रैक्टर को पलट दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 29 Jun 2023, 7:42 PM IST

सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव के समीप बड़ा हादसा होते होते बचा। बालू तस्करी में संलिप्त हौसला बुलंद तस्करों द्वारा एसडीएम सकलडीहा के गार्ड की जान लेने की नापाक कोशिश की गई। बता दें कि गुरुवार को बकरीद की नमाज अदा कराकर सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश राय कादिराबाद के रास्ते से फुल्लीपुर होते हुए नई बाजार जा रहे थे। अधिकारीयों को रास्ते में सैयदराजा सकलडीहा मार्ग पर बोगा ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू का संचालन होते दिखा। एसडीएम ने बोगा ट्रैक्टरों को रुकवाकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पांच ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन एवं कागजात नहीं मिलने पर ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई के लिए सीओ ने सकलडीहा थानाध्यक्ष को पहुंचने को बोला।

एसडीएम मनोज पाठक द्वारा अपने गार्ड को पकडे गए टैक्टरों को कोतवाली भेजने के लिए ट्रैक्टर पर बैठा दिया गया। जिस पर मनबढ़ और हौसला बुलंद बोगा ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को सड़क किनारे पलट दिया गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रैक्टर पर बैठे गार्ड ने इंजन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीन चालक मौके से फरार होने में कामयाब भी हो गए।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश