
चेन्नई के साहुकारपेट में बाबा रामदेवजी के 61वें वार्षिकोत्सव का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा को काउंसलर राजेश जैन, शांतिलाल राजपुरोहित फ्लॉवर बाजार एसी दक्षिणामूर्ति सी2 इंस्पेक्टर सरवनन एवं फ्लॉवर बाजार इंस्पेक्टर पुष्पराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 विभिन्न समाजों की झांकियां निकाली गई थी। झांकियों के दृश्य मन मोह रहे थे। सुंदर शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। पूरा साहुकारपेट बाबा के जय कारों और भजनों से गूंज रहा था। आरती के साथ भव्य मेला सम्पन्न हुआ।