चेन्नई. राजस्थान कॉस्मो क्लब की ओर से राजा मुथैया और रानी मयैमयी, एगमोर में आयोजित मीना बाजार प्रदर्शनी सह सेल की शुरुआत के बाद ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनी सह सेल की शुरुआत सिने तारिका मृणालिनी ने क्लब के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा एक्जीबिटर्स की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करके किया। मीना बाजार में चेन्नई के अलावा दुबई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद, जम्मू, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़ जैसे शहरों के नामचीन ब्रांड चाहे वह आभूषण के हो या फैशन के कपड़ों के हो या फुटवियर के किड्स वियर हो या होम डेकोर के अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। मीना बाजार में 150 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य व्यवसायिक ब्रांड ने स्टॉल्स लगाए हैं। इनमें चेन्नई से लाइफ स्टाइल गैलेरिया टाइटिल स्पान्सर और ज्वेलशा तथा एम एम गोल्ड पैलेस पावर स्पान्सर्स एवं ज्वेल क्रिएशन इलीट स्पान्सर है।
राजस्थान कॉस्मो क्लब के मीना बाजार की चेयरपर्सन प्रीति पवन सुराना ने बताया कि क्लब द्वारा पिछले 20 वर्षों से प्रतिवर्ष मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है। मैनेजिंग ट्रस्टी अजय जलान ने बताया कि मानव परोपकार के मानवीय दृष्टिकोण के उद्देश्य के साथ प्रदर्शनी सह सेल से प्राप्त आय को जरूरतमंद संस्थाओं को दान दे दिया जाता है। प्रेसिडेंट विजय सुराना ने बताया इस दो दिवसीय प्रदर्शनी सह सेल के लिए चेन्नई पूरा इंतज़ार करता है। इसी दौरान यश खिवसरा टाइटिल स्पान्सर, विजय बागमार, नितिन जैन द्वारा अनेक संस्थाओं को नए कपड़ों का वितरण किया गया। पवन सुराना ने बताया कि संगीता पदम तालेड़ा एवं विनम श्रीपाल कोठारी समेत पूरा आरसीसी परिवार उत्सुकता पूर्वक मीना बाजार प्रदर्शनी सह सेल के संचालन की अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निभा रहा है। इनके लंबे समय के अथक प्रयास से यह सफल आयोजन हो पाया है।