27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान के रहस्य अब कोल्ली हिल्स में, डार्क स्काई पार्क की सौगात

चेन्नई.राज्य सरकार ने शुक्रवार को नामक्कल जिले के कोल्ली हिल्स स्थित अरियूर शोला आरक्षित वन में राज्य का पहला डार्क स्काई पार्क स्थापित कर दिया है। इस पहल से राज्य को एक उभरते हुए एस्ट्रो-टूरिज्म गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वन मंत्री आर. एस. राजकन्नप्पन ने चेन्नई से […]

less than 1 minute read
Google source verification

चेन्नई.राज्य सरकार ने शुक्रवार को नामक्कल जिले के कोल्ली हिल्स स्थित अरियूर शोला आरक्षित वन में राज्य का पहला डार्क स्काई पार्क स्थापित कर दिया है। इस पहल से राज्य को एक उभरते हुए एस्ट्रो-टूरिज्म गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वन मंत्री आर. एस. राजकन्नप्पन ने चेन्नई से दूरस्थ माध्यम द्वारा इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र में तारों, ग्रहों, आकाशगंगा और चांद का स्पष्ट अवलोकन संभव होगा।

मुख्य विशेषताएंऊंचे भू-भाग, घने वन और नगरीय प्रकाश प्रदूषण से दूर वातावरण के कारण कोल्ली हिल्स को उपयुक्त स्थान माना गया।

लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस केंद्र में तीन आधुनिक दूरबीनें और सौर ऊर्जा आधारित ढांचा लगाया गया है।दिन के समय भी यह केंद्र छात्रों, शोधकर्ताओं और आमजन के लिए वैज्ञानिक जागरूकता का माध्यम बनेगा।

प्रशासनिक दृष्टिकोण

पर्यावरण एवं वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने कहा कि यह पहल संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन का संगम है। नामक्कल की डीएफओ माधवी यादव ने बताया कि लगभग 1.5 किलोमीटर का क्षेत्र कृत्रिम रोशनी से मुक्त है जिससे रात्रि आकाश का अवलोकन सर्वोत्तम रूप में संभव होता है।

संचालन और सुरक्षा

केंद्र जनवरी 15 से जून 15 तक खुलेगा, वर्षा ऋतु में बंद रहेगा। आगंतुकों की सुरक्षा के लिए 20 मीटर दूर एक प्रहरीदुर्ग बनाया गया है जहां रात्रि में वनकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी निगरानी और ईडीसी सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।

पर्यटन और कार्यक्रम

नए चांद के समय विशेष स्टारगेजिंग सत्र और रात्रि-भर अवलोकन शिविर आयोजित होंगे। वन विभाग ने ट्रेक तमिलनाडु और स्टारवोयर्स के साथ समझौता किया है ताकि खगोल संबंधी कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा सके। आगया गंगई ईको-हट्स में आवास की व्यवस्था होगी साथ ही परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।