1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: आइसीजी ने ‘डे@सी’ कार्यक्रम के साथ मनाया 48वां स्थापना दिवस

भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1978 में हुई थी। तटरक्षक बल अपनी 48वीं स्थापना का जश्न मना रहा है।

Google source verification

चेन्नई.

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के 48वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को चेन्नई बंदरगाह पर डे एट सी (समुद्र में दिन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईसीजी कर्मियों के परिवार, तमिलनाडु राज्य प्रशासन, सीआईएसएफ के अधिकारी समेत अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। यह कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ जब भारतीय तटरक्षक बल के आठ जहाज, लगभग 1,500 मेहमानों के साथ, आधे दिन की यात्रा के लिए चेन्नई बंदरगाह से रवाना हुए।

बंदरगाह से सुरक्षित दूरी पर, आईसीजी जहाजों, विमानों और हेलीकॉप्टरों ने समुद्री बल की योग्यता और क्षमता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न क्रिया-कलापों का प्रदर्शन किया। आईसीजी ने समुद्र में एक नकली लक्ष्य को गिराकर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1978 में हुई थी। तटरक्षक बल अपनी 48वीं स्थापना का जश्न मना रहा है।