
चेन्नई: राजस्थान के लोग जहां भी गए अपनी मेहनत व लगन के बूते राजस्थान का नाम ऊंचा किया। वे धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक सेवाओं में तन-मन-धन से सहयोग भी कर रहे हैं। ऐसी ही शख्सियत हैं चेन्नई प्रवासी ललित कुमार जैन। वे सामाजिक कार्यों के साथ एक बेहतर स्पोट्र्समैन भी रहे हैं। सफल कारोबारी होने के साथ ही उन्होंने जैन धर्म के प्रचार प्रसार भी अहम योगदान दिया है। वे गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। पेश है चेन्नई से पत्रिका टीवी की हाल ही हुई उनसे खास बातचीत….
उन्होंने वर्ष 1998 में आरवाईए की सदस्यता ग्रहण की तथा बाद में आरवाईए फाउंडेशन के चेयरमैन बने। आप सेन्ट्रल एक्साइज कमेटी के सदस्य भी रहे। ललित ने अपने गांव केशवणा में केसी छाजेड़ हैल्थसेन्टर अस्पताल का निर्माण करवाया और जरूरतमंदों की नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हैं। मुनि सुव्रत स्वामी जैन मंदिर के निर्माण में भी उनके परिवार का प्रमुख योगदान रहा है। आचार्य कलापूर्ण सूरीश्वर महाराज का भी गांव में मंदिर बनवाया गया है। वर्तमान में केशवणा जैन संघ के महासचिव के पद पर कार्यरत है। पालीताणा में चन्द्रयात्री भवन में सह-समन्यवक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ललित वर्तमान में मिंजूर स्थित चन्द्रप्रभु जैन कालेज में सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वे राजस्थानी एसोसिएशन में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। ललित हिन्दुस्तान चैम्बर आफ कामर्स में भी कार्यकारिणी सदस्य रहे।