
MBBS/BDS : तमिलनाडु के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिव्यांगों, भूतपूर्व सैनिकों और खेल कोटा सहित विशेष श्रेणी के लिए 7.5 प्रतिशत अधिमान्य सरकारी कोटा के तहत गुरुवार को एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए सीधी काउंसलिंग शुरू हो गई। गौरतलब है कि इस कोटे के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 319, ईएसआई केके नगर में 7, स्व-वित्तपोषित मेडिकल कॉलेजों में 148 और निजी विश्वविद्यालयों में 22 एमबीबीएस की सीटें आवंटित की गई हैं। इसी प्रकार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित कोटे के तहत उपलब्ध 126 डेंटल सीटों में से सरकारी डेंटल कॉलेजों में 16 और स्व-वित्तपोषित डेंटल कॉलेजों में 110 सीटें आवंटित की गईं।
5 सितंबर ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि
सूत्रों के मुताबिक दाखिले के लिए दिव्यांग कोटे के तहत 133, खेल कोटे के तहत 343 और भूतपूर्व सैनिक कोटे के तहत 455 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि एमबीबीएस/बीडीएस में दाखिले के लिए दिव्यांगों के लिए कुल 223, भूतपूर्व सैनिक कोटे के तहत 11 और खेल कोटे के तहत 8 एमबीबीएस/बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 अगस्त को अंतिम और 30 अगस्त को अंतिम परिणाम 30 को जारी किया जाएगा। प्रवेश के लिए अंतिम आवंटन आदेश 5 सितंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि भी 5 सितंबर को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।