9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर

महाराजपुर के गौरारी हार में कट्टा फैक्ट्री पकड़ाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कट्टा, कारतूस और कट्टा बनाने के औजार जब्तगिरोह के अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस

Google source verification

छतरपुर। महाराजपुर थाना इलाके के गौरारी हार में एक खेत पर कट्टा फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से विभिन्न बोर के कट्टा, कारतूस और अवैध हथियार बनाने के औजार जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से गढ़ीमलहरा व महोबा थाना में अवैध हथियार बनाने के केस दर्ज हैं। अवैध हथियारों की अंतरराज्यीय सप्लाई की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से कट्टा खरीदने व सुधरवाने वालों की सूची बना रही है।

कट्टा बनाते रंगे हाथ पकड़ा
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने महाराजपुर इलाके के गौरारी हार के एक खेत की घेराबंदी की, तो आरोपी कट्टा बनाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी मनोज दलाल चौरसिया पिता मोहनलाल चौरसिया उम्र 50 साल निवासी दलाल मोहल्ला गढ़ीमलहरा और नंदराम उर्फ मामू विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 55 साल निवासी दिशापुर थाना महोबा उत्तरप्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे, 315 बोर के 3 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा 315 बोर, एक 12 बोर का कट्टा, एक कारतूत व एक खाली खोखा 12 बोर का जब्त किया है। इसके साथ ही कट्टा बनाने के औजार पंखा, ग्लांइडर मशीन, आरी, कटर, पेंचकस, प्लास, हथौड़ा, निहाई, संसी, वर्मा, छेनी, कील, फायर पिन की रॉड, ट्रिगर, कट्टा के लॉकस बाक मशीन, चूड़ी बनाने वाली मशीन, लोहे की पत्ती,रेती जब्त किए हैं।

पहले से दर्ज हैं अवैध हथियार बनाने के केस
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध हथियार बनाने का काम करते हैं। आरोपी मनोज दलाल के खिलाफ थाना गढ़ीमलहरा और आरोपी नंदराम के खिलाफ महोबा कोतवाली में कट्टा-कारतूस बनाने के केस पहले से दर्ज हैं। आरोपी छतरपुर के अलावा उत्तरप्रदेश के जिलों में भी हथियारों की सप्लाई करते हैं। पुलिस आरोपियों के अंतरराज्यीय लिंक को तलाश रही है। इसके साथ ही अवैध हथियार खरीदने व सुधरवानें वाले बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है। जिनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।