14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

No video available

छिंदवाड़ा पुलिस की साइबर टीम ने 401 लोगों के चेहरों पर लाई मुस्कान… देखे वीडियो

67 लाख 11 हजार के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, पुलिस अधीक्षक ने की पुरस्कार देने की घोषणा

Google source verification

छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा पुलिस की सायबर टीम में शामिल आरक्षक आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, राहुल डडोरे, मोहित चन्द्रवंशी, अंकित शर्मा एवं अभिषेक ठाकुर ने कड़ी मेहनत से 401 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। सायबर टीम ने एसपी मनीष खत्री व एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कुछ माह में गुम हुए 67 लाख से ज्यादा कीमत के 401 मोबाइल तलाश किए है। जिसे शनिवार को पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, लोगों ने पुलिस अधीक्षक व पूरी टीम को पुष्प देकर सम्मान किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए सायबर टीम को पुरस्कार देने की घोषणा एसपी मनीष खत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की है।