28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
निरीक्षण में बंद मिला पीएमश्री स्कूल, बच्चे खड़े थे गेट के सामने, देखें वीडियो
Play video

निरीक्षण में बंद मिला पीएमश्री स्कूल, बच्चे खड़े थे गेट के सामने, देखें वीडियो

सुबह 10.30 बजे जनपद उपाध्यक्ष को स्कूल में ताला लगा मिला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 2 Aug 2024, 5:11 PM IST

छिंदवाड़ा/चौरई. जनपद शिक्षा समिति की बैठक में बुधवार को जनपद उपाध्यक्ष शैलकुमारी कमलेश वर्मा एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों के व्यवस्थित संचालन के लिए सख्त निर्देश दिए थे।

शिक्षा विभाग की लापरवाही की पोल गुरुवार को ही जनपद उपाध्यक्ष के निरीक्षण में खुल गई। गुरुवार सुबह 10.30 बजे हिवरखेड़ी का पीएमश्री स्कूल के निरीक्षण में पहुंची जनपद उपाध्यक्ष को स्कूल में ताला लगा मिला। बच्चे गेट पर
खड़े थे। उन्होंने चाबी बुलावाकर ताला खुलवाया। 11 बजे तक इंतजार करने के बाद कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। जनपद उपाध्यक्ष व ग्रामीणों ने प्रार्थना कराकर बच्चों को क्लासरूम में भिजवाया।

करीब 11.15 बजे के बाद स्कूल में एक शिक्षक आए। शेष दस से अधिक शिक्षक व स्टाफ के सदस्य निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। मौके से पंचनामा तैयार किया गया जिसे शिकायत के साथ कार्रवाई के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।