छिंदवाड़ा. बेसहारा बुजुर्गों के लिए बनाए गए गोधूलि वृद्धाश्रम की ओर जिम्मेदार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्तमान में ज्यादातर बुजुर्गों को सीलन भरे कमरे में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। कुछ कमरों में बड़ी-बड़ी दरारों से इतना अधिक पानी टपकता है कि पूरे कमरे में करीब आधा फीट तक पानी भर जाता है। पानी बाहर नहीं