छिंदवाड़ा. जनजातीय विरासत: ‘भोजन एवं संस्कृति विषय पर चांद स्थित शासकीय स्कूल की स्मार्ट कक्षा में छिंदवाड़ा के गौरव वीर बादल भोई की आत्मकथा और पातालकोट में भारिया जनजाति के रहन सहन-संस्कृति की डॉक्यूमेंट्री फिल्म छात्रों को दिखाई गई। साथ ही छिंदवाड़ा के जनजातीय संस्कृति से अवगत कराया गया।