छिंदवाड़ा। बारिश शुरू होते ही सडक़ों पर गोवंश दिखाई देने लगते हैं। नगर निगम का दल जितने गोवंश पकड़ता है, उससे कहीं अधिक बाजारों में दिखाई पड़ रहे हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर है। क्योंकि गोवंशों के सडक़ पर होने के कारण यातायात तो बाधित होता ही है, यदि कोई अधिक गति से चलता हुआ वाहन अनियंत्रित हुआ तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।