1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रकूट

Video: एमबीबीएस डॉक्टर ने लखनऊ शासन को भेजा अपना त्यागपत्र, त्यागपत्र का जाने बड़ा कारण

जहां एक तरफ एमबीबीएस डिग्री धारक चिकित्सकों की सरकार के पास कमी है तो वहीं दूसरी तरफ विभाग के उदासीन रवैया के चलते चित्रकूट में अब बचे हुए चिकित्सक भी नौकरी से त्यागपत्र देकर सरकारी सेवाओं से दूर हो अलग हो रहे हैं।

Google source verification

डॉक्टर ने लखनऊ विभाग भेजा त्यागपत्र

चित्रकूट जिला चिकित्सालय में तैनात एमबीबीएस मेडिसिन चिकित्सक डॉ ऋषि कुमार ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शासन लखनऊ को त्याग पत्र भेजते हुए चिकित्सालय की महिला स्टॉफ द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

इस कारण डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

डॉक्टर ने त्याग पत्र में लिखा है,कि अभद्रता के मामले में शिकायत की गई. लेकिन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ज़िला अस्पताल डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने द्वेषपूर्ण रवैये के चलते अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। जिसके चलते वो अब नौकरी करने से इंकार करते हैं,और त्यागपत्र दे रहे है।

मामले में मुख्य चिकित्सक ने कहा जांच हो चुकी पूरी

वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने कहा है,कि जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ ऋषि कुमार बीती 6 अगस्त 2022 बिना सूचना दिए गायब चल रहे हैं। जिनकी गैर हाजरी के चलते उनके द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था वही डॉ ऋषि कुमार ने जिस जांच की बात की है वह पूर्ण हो चुकी है, जांच आख्या में दोनों पक्ष दोषी पाए गए हैं और दोनों को चेतावनी दी गई है। फिलहाल डॉ ऋषि कुमार के जिला अस्पताल ना आने के चलते उनको आख्या की कॉपी नहीं सौंपी गई है।