2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़
बिना कर्म किए ईश्वर भी साथ नहीं देता
Play video

बिना कर्म किए ईश्वर भी साथ नहीं देता

बिना कर्म किए ईश्वर भी साथ नहीं देता। अंधकार के बाद प्रकाश आता है। अच्छे कर्म करने और ईश्वर पर भरोसा करो तो साथ जरूर देगा। मुशीबतें भी हटाएगा। कलियुग में देवी-देवताओं की ज्यादा आवश्यकता है।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़
बिना कर्म किए ईश्वर भी साथ नहीं देता। अंधकार के बाद प्रकाश आता है। अच्छे कर्म करने और ईश्वर पर भरोसा करो तो साथ जरूर देगा। मुशीबतें भी हटाएगा। कलियुग में देवी-देवताओं की ज्यादा आवश्यकता है।
चित्तौडग़ढ़ जिले के नरबदिया गांव स्थित गाडरी समाज के आराध्य देव अमरा भगत स्थल पर आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह बात कही। उन्होंने अमरा भगत को याद किया और कहा कि अमरा भगत ने जन्म लेने के नौ दिन तक दूध नहीं पीया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी को आशीर्वाद दें। राजे ने कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में अनगढ बावजी में पैनोरमा बनाने के लिए पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे, लेकिन समय कम मिला। इसके बाद यह काम आगे नहीं बढा। अब राज्य सरकार ने अंतिम तीन माह में यह काम शुरू कर खुदाई हो गई है।
इससे पूर्व उन्होंने संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी, अखिल भारतीय दण्डी स्वामी परिषद चरखी हरियाणा के अध्यक्ष संत ब्रह्माश्रम का 31 किलो वजनी फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि वर्ष 2024 में आमजन अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। चार धाम का विकास हो रहा है। उन्होंने यह कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजे के साथ मंच साझा नहीं किया कि चूंकि वे स्थानीय है, इसलिए समिति के सदस्यों के साथ मंच से नीचे ही बैठेंगे। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ आदि भाजपा नेता भी मंच से नीचे ही बैठे थे।

एक घंटे तक कुटिया में रहीं राजे
पूर्व मुख्यमंत्री राजे हेलीकॉप्टर से शनिवार को दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पहुंची। हेलीपेड पर ही उन्होंने पन्द्रह मिनट तक लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। और इसके बाद वे संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लेने उनकी कुटिया में पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक संतों से चर्चा की व आशीर्वाद लिया।