2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
secondary education rajasthan : 96 अध्यापकों ने चुना मनपसंद school
Play video

secondary education rajasthan : 96 अध्यापकों ने चुना मनपसंद school

96 Teachers Selected School for news posting in churu: डीपीसी 2019-20 पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग, आज होगी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व शारीरिक शिक्षकों की काउंसलिंग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 Jun 2019, 2:02 PM IST

चूरू.

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय में शुक्रवार को डीपीसी 2019-20 में तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नत विभिन्न विषयों के शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू हुई। संयुक्त निदेशक सुरेन्द्रसिंह गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को गणित, अंग्रेजी, हिन्दी व सामान्य विषय की काउंसलिंग की गई। Secondary Education n rajasthan


अंग्रेजी विषय में 11 चयनित कार्मिकों में आठ, सामान्य विषय में 21 में से 14, हिन्दी में 38 शिक्षकों में से 28 ने और गणित में 51 में से 46 शिक्षकों ने स्वेच्छा मनपंसद विद्यालयों को चुना। (Choose news posting ) एडीईओ ओम फगेडिय़ा ने बताया कि पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों का पदस्थापन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में किया गया है। पदोन्नति के उपारंत नए पद पर उक्त कार्मिकों को आठ जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण नहीं करने कि स्थिति में स्वत: ही पदोन्नति समाप्त हो जाएगी।

 

परामर्श शिविर में प्रधानाचार्य सज्जनसिंह सैनी, गजानंद खेड़ीवाल, भोपालसिंह, शिवराजसिंह, रामुकमार, रामचन्द्र, शिशुपाल छिरंग, जाकिर हुसैन, अशोक, भंवरलाल जांगिड़, कुलदीप आदि ने काउंसलिंग प्रक्रिया को कराया। एडीईओ महेन्द्रसिंह व वरिष्ठ विधि अधिकारी सुखदेव सिंह की निगरानी में शिविर आयोजित किया गया। पदस्थापन स्थान विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शनिवार को संयुक्त निदेशक कार्यालय में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। रजिस्ट्रेशन सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। तीनो विषयों में कुल 189 कार्मिक की काउंंसलिंग होगी।