6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
video…30 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल ट्रेप
Play video

video…30 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल ट्रेप

जिसे मामले में आरोपी नहीं बनाने बदले में हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार ने रिश्वत की मांग की थी। इसकी सूचना अमनदीप के छोटे भाई ने एसीबी के अधिकारियों को थी। एसीबी के अधिकारियों ने मामले का सत्यापन करवाया तो शिकायत सही पाई गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 23 Apr 2023, 12:08 PM IST

चूरू. चोरी के एक मामले में आरोपी नहीं बनाने की ऐवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए साहवा थाने में कार्यरत हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को चूरू एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक साहवा थाने में 22 मार्च को बृजलाल सैनी द्वारा अपने खेत में रखी बुआई की मशीन चोरी हो जाने का मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में साहवा पुलिस सिरसा के एक स्क्रेप एवं डिस्पोजल सामान के खरीदार ( कबाड़ी ) अमनदीप स्वामी को पूछताछ के लिए साहवा लेकर आई थी। जिसे मामले में आरोपी नहीं बनाने बदले में हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार ने रिश्वत की मांग की थी। इसकी सूचना अमनदीप के छोटे भाई ने एसीबी के अधिकारियों को थी। एसीबी के अधिकारियों ने मामले का सत्यापन करवाया तो शिकायत सही पाई गई।

उप अधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि शनिवार शाम को हेडकांस्टेबल श्रवण कुमार निवासी गुजासरी भादरा जिला हनुमानगढ़ ने थाने के पास एक चाय की दुकान पर परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि ली। रिश्वत की राशि कांस्टेबल सतपाल जाट को कमरे पर देकर आया। इस दौरान परिवादी का इशारा पाकर एसीबी की टीम ने श्रवणकुमार को होटल पर दबोच लिया। आरोपी कांस्टेबल सतपाल की निशानदेही पर एसीबी की टीम ने रिश्वत की राशि बरामद की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल श्रवण को हाल ही में गैलेंट्री प्रमोशन मिला था। उप अधीक्षक चूरू शब्बीर खान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सीआई महेन्द्र कुमार चावला, एएसआई गिरधारीसिंह, ओम प्रकाश सिहाग, सरवन कुमार, प्रमोद पूनिया, दीपेश कुमार, राजपाल, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।