6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
कार का पीछा कर रही थाने की जीप दीवार से टकराई, एसएचओ व कांस्टेबल घायल
Play video

कार का पीछा कर रही थाने की जीप दीवार से टकराई, एसएचओ व कांस्टेबल घायल

घायलों को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। सूचना के बाद सीओ सिटी राजेन्द्र बुरड़क, कोतवाली पुलिस व दूधवाखारा पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 5 May 2023, 4:33 PM IST

चूरू. एनएच 52 पर दूधवाखारा के पास नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे कार चालक का पीछा करते समय गुरुवार देर रात को दूधवाखारा थाने की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दूधवाखारा थानाधिकारी अलका बिश्नोई व कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। सूचना के बाद सीओ सिटी राजेन्द्र बुरड़क, कोतवाली पुलिस व दूधवाखारा पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 52 पर दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी, तभी एक काले शीशे लगी कार वहां पहुंची। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नाकाबन्दी तोड़कर भागी। जिस पर मोके पर मौजूद एसएचओ अलका बिश्नोई और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र ने कार का पीछा शुरू कर दिया, जैसे ही वे गाड़ी के नजदीक पहुंचे अचानक मोड़ आ गया। अचानक आए मोड़ पर पुलिस गाड़ी के ब्रेक लगाए तो पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पास ही दीवार से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार एसएचओ अलका व कॉन्स्टेबल सुरेंद्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने मौजूद रहकर दोनों का इलाज करवाया।